Breaking
30 Jul 2026, Thu

पीएम मोदी के देहरादून दौरे से पहले बड़ी कामयाबी, ISI एजेंट गिरफ्तार: दिल्ली में खड़ी कर रहा था स्लीपर सेल

देहरादून:(जीशान मलिक)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे से ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। खुफिया सूचना के आधार पर एक ISI एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे आतंकी आकाओं के सीधे संपर्क में था और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक स्लीपर सेल का नेटवर्क खड़ा करने की तैयारी में जुटा था।

“इंस्टाग्राम-व्हाट्सएप से जुड़े थे तार”

सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार किया गया संदिग्ध आरोपी इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी और उसके साथी राणा के लगातार संपर्क में था। दोनों के इशारे पर आरोपी को संवेदनशील जानकारियां जुटाने और स्थानीय स्तर पर भरोसेमंद लोगों को जोड़कर स्लीपर सेल तैयार करने का टास्क दिया गया था।

“दिल्ली तक फैलाना था नेटवर्क…

जांच एजेंसियों को जानकारी मिली है कि आरोपी का मकसद उत्तराखंड से शुरू कर दिल्ली तक स्लीपर सेल की फौज तैयार करना था। इसके लिए वह सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बरगलाने और उन्हें नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश कर रहा था। पीएम के दौरे से पहले उसकी सक्रियता बढ़ने पर एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।

“खुफिया एजेंसियां कर रहीं गहन पूछताछ….

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से केंद्रीय खुफिया एजेंसियां और उत्तराखंड एटीएस संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही हैं। उसके मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े और भी नाम सामने आ सकते हैं।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

“बड़ा सवाल: कितना गहरा है नेटवर्क?

इस गिरफ्तारी ने एक बार फिर साबित किया है कि दुश्मन देश की खुफिया एजेंसी ISI सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर भारत में अपने पैर पसारने की कोशिश में लगी है। अब जांच का फोकस इस बात पर है कि आरोपी अब तक कितने लोगों को अपने नेटवर्क में शामिल कर चुका है और उसका दिल्ली कनेक्शन कितना गहरा है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *