Breaking
31 Jul 2026, Fri

पिरान कलियर में 758वें सालाना उर्स 2026 की तैयारियां शुरू, 13 अगस्त से होगा उर्स का आयोजन 

हरिद्वार:जीशान मलिक) जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में 758वें सालाना उर्स/मेला-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उर्स मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष 758वां सालाना उर्स 13/14 अगस्त 2026 से 03/04 सितम्बर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। चाँद दिखाई देने पर मेहंदी डोरी की रस्म के साथ उर्स का शुभारम्भ होगा। वहीं मुख्य आयोजन 24 अगस्त से 28 अगस्त तक संपन्न होंगे।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उर्स प्रारम्भ होने से पूर्व मेला क्षेत्र से सभी अवैध अतिक्रमण हटाए जाएं और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय से समय सीमा में कार्य पूर्ण करें ताकि देश-विदेश से आने वाले जायरीनों को कोई परेशानी न हो।

इन व्यवस्थाओं पर हुई खास चर्चा 

बैठक में अस्थायी कार्यालय, चौकियां, जर्मन हैंगर, बैरिकेडिंग, दुकानें, विद्युत, मोबाइल शौचालय, पार्किंग, सफाई, पेयजल, चिकित्सा, अग्निशमन और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश कार्यों की ई-निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।पुलिस विभाग को सुरक्षा, अस्थायी चौकियां, भीड़ नियंत्रण, जल पुलिस और मोटर बोट तैनात करने के निर्देश दिए गए। रेलवे/परिवहन विभाग अतिरिक्त ट्रेनें, शटल बसें चलाएगा। नगर पंचायत साफ-सफाई, जल संस्थान पेयजल, स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर-एम्बुलेंस और अग्निशमन विभाग संसाधन उपलब्ध कराएगा।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि उर्स के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि सभी विभाग समन्वय से काम कर समय पर व्यवस्थाएं पूरी करें।

बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद, नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, RTO कृष्ण चंद्र पलारिया, उप नगर आयुक्त अमरजीत कौर, तहसीलदार विकास अवस्थी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *