
पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)हरिद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत, थाना पिरान कलियर द्वारा वारण्टियो के विरूद्ध लगातार जनपद एवं गैर जनपदो में दबिशे देकर ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में, कल दिनांक 14.03.2026 को पिरान कलियर पुलिस टीम ने मा0 न्यायालय से प्राप्त वारण्ट के आधार पर एक ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम दानिश पुत्र इकराम है, जो थीथकी गोपाली देवबन्द रोड थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ0प्र0 का रहने वाला है। वह मु0अ0स0 347/2025 धारा 137(2),87 BNS व 11(4)/12 पोक्सो अधिनियम में वांछित था और उसके विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रू0 का ईनाम घोषित किया गया था।

पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र की मदद से गोपाली चौकी के पास देवबन्द हाइवे से समय 14.30 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार ईनामी वारण्टी को आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।
“गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण…
– नाम: दानिश पुत्र इकराम
– पता: थीथकी गोपाली देवबन्द रोड थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ0प्र0
– उम्र: 28 वर्ष
– अपराध: मु0अ0स0 347/2025 धारा 137(2),87 BNS व 11(4)/12 पोक्सो अधिनियम
“पुलिस टीम मे शामिल…
1. रविन्द्र कुमार थानाध्यक्ष कोत0 पिरान कलियर
2. म0उ0नि0 विशाखा राठौर
3. हे0का0 267 अमित कुमार
4. का0 595 जितेन्द्र सिंह
5. हो0गा0 4029 अंकित कुमार।

