Breaking
28 Apr 2026, Tue

पिरान कलियर: दरगाह क्षेत्र में हुड़दंग मचाने वाले चार युवक गिरफ्तार

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक और आसपास के क्षेत्रों में शांति भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में चल रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई करते हुए थाना पिरान कलियर पुलिस ने रविवार को सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचा रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, रविवार को जब टीम कानून-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गश्त पर थी, तब दरगाह क्षेत्र में कुछ युवक शोर-शराबा कर शांति व्यवस्था बिगाड़ रहे थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा-81 के तहत चालान की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र की मर्यादा और शांति से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *