Breaking
27 Aug 2026, Thu

पिरान कलियर उर्स में जियारत के बाद गंगनहर में नहाने उतरा 19 वर्षीय युवक तेज बहाव में बहा, तलाश जारी

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स में जियारत के लिए पहुंचे एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब 19 वर्षीय युवक गंगनहर में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन देर तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।मिली जानकारी के के मुताबिक सेलाकुई, देहरादून निवासी आरिस जिसकी उम्र 19 वर्ष है।वो अपने दोस्तों के साथ 27 अगस्त को पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स में जियारत के लिए पहुंचा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब आठ बजे दरगाह में जियारत करने के बाद आरिस अपने साथियों के साथ कलियर की नई गंगनहर में नहाने चला गया।

नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह देखते ही देखते गहरे पानी के तेज भाव में समा गया।साथ मौजूद लोगों ने युवक को बचाने और पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह उनकी पहुंच से दूर हो गए।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।हादसे की जानकारी मिलते ही युवक के परिजनों को सूचना दी गई। युवक के पिता असलम ने थाना पिरान कलियर पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया और गंगनहर में आरिस की तलाश कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी।उर्स के दौरान बड़ी संख्या में जायरीन पिरान कलियर पहुंच रहे हैं। ऐसे में गंगनहर और अन्य जल क्षेत्रों में नहाने के दौरान होने वाले हादसे एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उर्स के दौरान गंगनहर के संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह के हादसे से बचाया जा सके।

फिलहाल पुलिस की ओर से लापता युवक की तलाश के प्रयास जारी हैं। युवक के गंगनहर में बहने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *