हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) कोतवाली गंगनहर पुलिस ने माननीय न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने 02/08/2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से पकड़ा।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार वारंटी का नाम जगबीर सिंह पुत्र रूहेला सिंह है। वह गली नंबर 8, रामनगर, कोतवाली गंगनहर, रुड़की, जनपद हरिद्वार का निवासी है। जगबीर सिंह काफी समय से न्यायालय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ वारंट जारी था।कोतवाली प्रभारी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर उसे घर से गिरफ्तार किया।
“गिरफ्तारी टीम में शामिल”
उप निरीक्षक हरीश गैरोला
हेड कांस्टेबल लखपत
कांस्टेबल प्रीतम चौहान
पुलिस ने बताया कि वारंटी को नियमानुसार समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।गंगनहर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में फरार चल रहे अपराधियों में हड़कंप है।

