
पिरान कलियर:(जीशान मलिक)नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत ग्राम पंचायत रहमतपुर में मास्टर तालिब सदस्य जमीयत उलेमा-ए-हिंद पूर्व प्रत्याशी क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा अभियान चलकर युवाओं को नशे से बचने के लिए प्रेरित किया गया.


और लोगो के घर घर जाकर समझाया गया की अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा दे और उनको दीनी तालीम हासिल कराए.और अपने बच्चो को नशे जैसी लत ना लगाने दे.

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सदस्य मास्टर तालिब ने कहा कि आज नशा घर-घर तक पहुंच गया है.और चिट्टा जैसे नशे से युवाओं की मौत हो रही है.बढ़ते हुए नशे को कैसे रोके इस पर विचार करने की आवश्यकता है.
उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है हमें इसे ‘‘नशा भूमि’’ नहीं बनने देना है.हमे लोगो को जागरूक करके नशे का खात्मा करना है.
साथ ही मास्टर तालिब ने कुरान और हदीस पर रोशनी डालते हुए कहा कि नशा हमारी नौजवान पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है.आने वाली नस्लों को बचाने के लिए इसके खिलाफ आवाज उठाना बेहद जरूरी है.
इस अवसर पर मास्टर तालिब, शहिद हसन,फारूक अहमंद,मासूम मलिक,आदिल मलिक, समाजसेवी जीशान मलिक,फरमान अली आदि मौजूद रहे।

