Breaking
30 Jul 2026, Thu

“धनौरी–भगवानपुर मार्ग पर परिवहन विभाग का चेकिंग अभियान, 56 दोपहिया वाहन चालकों का चालान”

पिरान कलियर:(चीफ एडिटर)धनौरी–भगवानपुर मार्ग पर परिवहन विभाग की टीम ने सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया वाहनों के साथ-साथ यात्री वाहन, निजी वाहन और माल वाहकों की सघन जांच की गई।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट चल रहे 56 दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए। परिवहन उप निरीक्षक राकेश थपलियाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगातार ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

वहीं परिवहन उप निरीक्षक रमेश पंत ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक दोपहिया वाहन चालक प्रभावित होते हैं, इसलिए सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य है। परिवहन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हेलमेट सहित सभी सुरक्षा उपाय अपनाकर ही वाहन चलाएं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *