Breaking
18 Sep 2026, Fri

“हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न…

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड बैठक शुक्रवार, दिनांक 16 जनवरी 2026 को आयुक्त गढ़वाल मंडल एवं प्राधिकरण अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्राधिकरण उपाध्यक्ष सहित जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार, सचिव वित्त, सिंचाई विभाग, तीर्थाटन एवं पर्यटन, जल निगम के प्रतिनिधि, मुख्य ग्राम एवं नगर नियोजक उत्तराखण्ड (देहरादून) तथा प्रमुख सचिव आवास विभाग उत्तराखण्ड शासन के प्रतिनिधि ने ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया।

इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार तथा अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत सचिव, हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा आगंतुकों के स्वागत के साथ की गई। अध्यक्ष की अनुमति से बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ हुई।

85वीं बोर्ड बैठक में पिछली बैठक की पुष्टि एवं अनुपालन सहित कुल आठ प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान हरिद्वार महायोजना–2041 एवं रुड़की महायोजना–2041 पर अब तक की गई कार्यवाही का विस्तृत प्रस्तुतिकरण मुख्य ग्राम एवं नगर नियोजक उत्तराखण्ड द्वारा बोर्ड के समक्ष रखा गया।

बैठक के अंत में उपाध्यक्ष, हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण ने बोर्ड अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया, जिसके पश्चात बैठक का समापन हुआ।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *