Breaking
6 Jun 2026, Sat

देहरादून सहस्त्रधारा में बादल फटने से पानी और हर तरफ मलबा ही मलबा

देहरादून:(जीशान मलिक/अजय नामदेव)देहरादून सहस्त्रधारा में देर रात खुदरत का कहर बादल फटने से हर तरफ मलबा ही मलबा जमा हो गया। लोगों के चीख पुकार की आवाजों से सहस्त्रधारा गूंज उठा।

जानकारी के अनुसार रात 11 बजे बादल फट गया जिससे इलाके में मलबा और पानी ही पानी हो गया।कही होटल और कही मकान जमीदोज हो गए।कही लोग लापता होने की भी खबर सामने आई है।जिनकी खोजबीन लगातार जारी है। मलबे को हटाने का काम भी लगातार टीमों द्वारा किया जा रहा है।

बादल फटने जैसे हालात में फंसे 100 लोग

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हादसे में करीब 100 लोग फंस गए थे।जिन्हें गांव वालों ने सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।उन्होंने बताया कि ऐसी भी सूचना मिली है कि एक से दो लोग लापता हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।हालांकि, उनकी तलाश की जा रही है।

आपदा कंट्रोल रूम से रात 2:00 बजे जानकारी मिली कि घटनास्थल के लिए SDRF और फायर की टीम को रवाना किया गया है। लेकिन इसके रास्ते पर अधिक मलबा आ जाने के कारण टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई।बताया गया कि लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मौके पर पहुंचकर रास्ता खोलने में जुट गई है।

देर रात से देहरादून में लगातार हो रही बारिश से आईटी पार्क में भी भारी मात्रा में मलबा आ गया है।इससे सॉन्ग नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क किया है।साथ ही नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *