Breaking
21 Sep 2026, Mon

इकबालपुर चीनी मील पर बकाया भुगतान को लेकर विधायकों की मंत्री से मुलाकात

इकबालपुर चीनी मील पर बकाया भुगतान को लेकर विधायकों की मंत्री से मुलाकात

देहरादून। ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर इकबालपुर चीनी मील पर लंबित गन्ना भुगतान को लेकर जोरदार मांग उठाई। उनके साथ पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद और हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत भी मौजूद रहे।


बैठक में उत्तराखंड किसान मोर्चा यूनियन द्वारा इकबालपुर चीनी मील पर बकाया भुगतान को लेकर पिछले 20 दिनों से चल रहे धरने का मुद्दा प्रमुख रहा। विधायकों ने किसानों की समस्याओं को विस्तार से रखते हुए गन्ना भुगतान और अन्य लंबित मांगों पर चर्चा की।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधायकों को आश्वस्त किया कि इस सत्र का लगभग 20 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान तराई सत्र से पहले कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *