देहरादून में सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप
देहरादून, अंशुल बसनेत भगवा सनातन टाइम्स
एक मामूली सी फेसबुक पोस्ट ने शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की और पुलिस को सतर्क कर दिया।
मामला नेहरू कॉलोनी क्षेत्र का है, जहां दून अस्पताल में अवैध मजार ध्वस्तीकरण का एक वीडियो और कुछ तस्वीरें फेसबुक पर वायरल हुईं। पोस्ट को एक यूजर ने शेयर किया, लेकिन असली बवाल तब मचा जब ‘साहिल खान खान’ नामक फेसबुक आईडी से बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां कर दी गईं। टिप्पणियां ऐसी कि धार्मिक भावनाएं भड़क उठीं और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, तुरंत अलर्ट जारी किया गया। नेहरू कॉलोनी थाने की टीम ने बिना समय गंवाए आरोपी की तलाश शुरू की। तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय मुखबिरों की मदद से कुछ ही घंटों में आरोपी की पहचान कर ली गई। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि दीपनगर का रहने वाला 20 वर्षीय युवक निकला, जो पेशे से ऑटो चालक है।
गिरफ्तार युवक का विवरण:
•नाम: साहिल पुत्र स्वर्गीय रियासत अली
•निवासी: दीपनगर, निकट शिव मंदिर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून
•उम्र: 20 वर्ष
आरोपी के खिलाफ हेट स्पीच समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।
शहर में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है, लेकिन पुलिस हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है।

