Breaking
22 Jun 2026, Mon

देहरादून में पानी की टंकी पर चढ़े नर्सिंग बेरोजगार, आत्मदाह की चेतावनी से हड़कंप 

देहरादून:(जीशान मलिक) नर्सिंग भर्ती में वर्षवार मेरिट की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे बेरोजगारों का प्रदर्शन सोमवार को उग्र हो गया। धरने पर बैठे चार नर्सिंग बेरोजगार एकलव्य चौक स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। उनके साथ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी टंकी पर चढ़ीं।

टंकी पर चढ़े प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि वर्षवार भर्ती की मांग नहीं मानी गई तो वे आत्मदाह कर लेंगे। सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया।घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस फोर्स, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने टंकी पर चढ़े बेरोजगारों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *