Breaking
20 Apr 2026, Mon

देहरादून पुलिस का बड़ा प्रहार: 9 लाख की चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

देहरादून:(चीफ एडिटर)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विज़न को साकार करने के लिए दून पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना रायपुर पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

पुलिस टीम ने आईटी पार्क क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार (UK-07-BM-6155) को रोका। तलाशी में कार सवार दो आरोपियों शैलेश कुमार यादव और दीपक बहादुर ऐड़ी से कुल 04 किलो 215 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपियों के पास से नेपाली और भारतीय मुद्रा भी मिली।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी यह चरस रुद्रप्रयाग से खरीदकर देहरादून लाए थे और यहां ऊंचे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमाने की फिराक में थे।

गिरफ्तार आरोपी शैलेश कुमार यादव पहले भी दो बार नशा तस्करी में जेल जा चुका है। तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को पुलिस ने सीज कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. शैलेश कुमार यादव, पुत्र सूर्यभान यादव, निवासी अधोईवाला, थाना रायपुर, देहरादून।

• बरामदगी: 1 किलो 705 ग्राम चरस व ₹5400 नकद।

2. दीपक बहादुर ऐड़ी, पुत्र लच्छी बहादुर ऐड़ी, मूल निवासी नेपाल, हाल निवासी अधोईवाला, देहरादून।

• बरामदगी: 2 किलो 510 ग्राम चरस व ₹5500 नेपाली मुद्रा।

कुल बरामदगी

• 4 किलो 215 ग्राम चरस (मूल्य लगभग 9 लाख रुपये)

• नकदी (भारतीय व नेपाली मुद्रा)

• तस्करी में प्रयुक्त कार (UK-07-BM-6155)

पुलिस टीम

• जगदीश पंत, क्षेत्राधिकारी रायपुर

• उ0नि0 गिरीश नेगी, थानाध्यक्ष रायपुर

• व0उ0नि0 भरत सिंह रावत

• उ0नि0 संजय रावत

• हे0का0 रंजय सिंह

• का0 प्रदीप नेगी

• का0 धीरेन्द्र सिंह

एसएसपी देहरादून ने कहा कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *