Breaking
6 Jun 2026, Sat

देश के अंतिम गांव माणा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, जैठपुजै की तैयारियां पूर्ण

ऋषिकेश:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)देश के पहले सीमांत गांव माणा में भगवान घंटाकर्ण महावीर भूम्याल मंदिर के कपाट 15 जून को प्रातः 9 बजे विधिवत रूप से खुलेंगे। इस मौके पर तीन दिवसीय पारंपरिक धार्मिक उत्सव  घंटाकर्ण जैठ पुजै’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों, धार्मिक अनुष्ठानों और खेल गतिविधियों की धूम रहेगी।

ग्राम प्रधान पीताम्बर मोल्फा ने बताया कि जैठ पुजै के लिए स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ प्रवासी श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में माणा पहुंच रहे हैं। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। पूजा समिति अध्यक्ष जगदीश रावत ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर दी गई है, जिसमें उपाध्यक्ष गुमान सिंह बड़वाल, सरपंच रघुवीर सिंह परमार और कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बड़वाल समेत अन्य लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

तीन दिवसीय कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां:

🔹 रविवार, 15 जून 2025:
• प्रातः 9:00 बजे: श्री घंटाकर्ण मंदिर के कपाटोद्घाटन
• दोपहर 12:00 से 3:00 बजे: विशाल भंडारा
• सायं 4:00 से 6:00 बजे: मोहन सिंह मोल्फा एवं देवपश्वाओं द्वारा पारंपरिक दौड़्या पूजा
• सायं 7:00 बजे: संध्या भजन कार्यक्रम

🔹 सोमवार, 16 जून 2025:
• प्रातः 9:00 बजे: स्कूली बच्चों की खेल-कूद प्रतियोगिताएं
• दोपहर 1:00 बजे: सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं
• अपराह्न 2:00 बजे: मुख्य अतिथि हयात सिंह परमार (से.नि. अध्यापक) का संबोधन

मंगलवार, 17 जून 2025 (समापन दिवस):
• प्रातः 9:00 बजे: ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं
• दोपहर 2:00 बजे: सांस्कृतिक कार्यक्रम
• अपराह्न 3:00 बजे:
• मुख्य आकर्षण: उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक दरवान नैथवाल की गीत प्रस्तुति
• मुख्य अतिथि: बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला कार्यक्रम में करेंगे सहभाग
• पुरस्कार वितरण के साथ होगा तीन दिवसीय जैठ पुजै महोत्सव का समापन

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *