Breaking
6 Oct 2026, Tue

देवभूमि में शिवसेना ने मनाए सेवा के 25 साल, साधु-संतों को भंडारा, गरीबों को कंबल

देहरादून:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शिवसेना (उत्तराखंड इकाई) द्वारा सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के अनुसार 7 अक्टूबर 2001 से 7 अक्टूबर 2026 तक की इस 25 वर्षीय यात्रा को ‘सेवा, समर्पण और संकल्प’ के रूप में मनाया गया।

शिवसेना उत्तराखंड के हवाले से बताया गया कि कार्यक्रम के तहत साधु-संतों के लिए भंडारे और फल वितरण का आयोजन किया गया, साथ ही 551 जरूरतमंद लोगों को कंबल एवं राशन वितरित किया गया।यह कार्यक्रम शिवसेना के मुख्य नेता एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश और राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल के निर्देश पर आयोजित किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा, “अंत्योदय से राष्ट्रोदय के मंत्र के साथ शिवसेना समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के संकल्प पर काम कर रही है। जरूरतमंदों की सेवा करना ही हमारी जिम्मेदारी है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।”कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सरीन, प्रदेश महासचिव सुमित चौधरी, प्रदेश प्रचारक शिवम कुमार, महानगर अध्यक्ष मंजीत भट्ट, महानगर सचिव शुभम चौधरी, बंटी राजपूत, रवि प्रकाश, अमित शाह, सौरव तोमर, चंद्रपाल, इंद्रेश गुप्ता, आयुष पासवान सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक और स्थानीय नागरिक मौजू वेद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *