Breaking
30 Aug 2026, Sun

दादूपुर गोविंदपुर में नाले चोक, गंदगी और बदबू से लोग बेहाल

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) दादूपुर गोविंदपुर क्षेत्र में दुकानों के बाहर लंबे समय से चोक पड़े नालों के कारण स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी और कचरा सड़क पर फैल गया है, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध का माहौल बना हुआ है।

गंदे पानी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर राहगीरों के साथ ही दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि गंदगी के कारण ग्राहक दुकानों तक आने से कतरा रहे हैं। वहीं, जलभराव और गंदगी के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू समेत संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द नालों की सफाई कराने और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *