Breaking
4 Nov 2026, Wed

दहेज हत्या के आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) बोस पत्नी लालमन निवासी बलरामपुर उत्तर प्रदेश ने थाना रायपुर पर एक लिखित तहरीर दी।कि उनकी पुत्री हेमा पत्नी सन्दीप कुमार की शादी 04 वर्ष पहले सन्दीप कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही बेटी के ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी के साथ मारपीट व गाली गलौच की जा रही थी।व दिनांक 30-12-2025 को हेमा के ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर वादिनी की पुत्री हेमा की मृत्यु कारित कर दी गयी। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर अभियुक्तगणों के विरूद्ध धारा 80(2) बीएनएस 2023 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

इस प्रकरण की गम्भीरता तथा सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21-01-2026 को अभियुक्त सन्दीप कुमार पुत्र वरदान निवासी सिविल लाईन जिला बलरामपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी विवेक विहार लेन नं० 07 बालावाला देहरादून को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

” गिरफ्तार अभियुक्त… 

सन्दीप कुमार पुत्र वरदान निवासी सिविल लाईन, जिला बलरामपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी विवेक विहार, लेन नं० 07, बालावाला, देहरादून, उत्तराखण्ड।

“पुलिस टीम में शामिल…

1- उ0नि0 सुनील नेगी

2- का0 किशन पाल

3- का0 राजेश रावत।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *