Breaking
15 Sep 2026, Tue

दहेज के लिए पत्नी की हत्या: रुड़की पुलिस ने आरोपी पति किया गिरफ्तार

रुड़की:(जीशान मलिक)रुड़की पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति अबू बकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को शुक्रवार को लंढौरा चौक से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। मामले में 3 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

“क्या है पूरा मामला? 

30 मार्च 2026 को मोहम्मद इरफान निवासी जबरदस्तपुर ने कोतवाली रुड़की में तहरीर दी थी। आरोप था कि उसकी बेटी भूषण जहां को दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने फांसी लगाकर मार डाला। इस पर पुलिस ने अबू बकर, श्रीमती जम्मो, मुंतयाज और श्रीमती रुकैया के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 101/26 धारा 80(2), 103(1) BNS के तहत केस दर्ज किया था।

मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी रुड़की कर रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। शुक्रवार को टीम ने आरोपी अबू बकर पुत्र ताहिर निवासी गढ़ी सांगीपुर, लक्सर, हाल निवासी जोरासी जबरदस्तपुर को गिरफ्तार किया।

आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बाकी 3 आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

अबू बकर पुत्र ताहिर निवासी गढ़ी सांगीपुर, थाना कोतवाली लक्सर, हाल निवासी ग्राम जोरासी जबरदस्तपुर, कोतवाली रुड़की।

पुलिस टीम में शामिल 

1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी

2. उप निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह

3. कांस्टेबल विकास त्यागी

4. कांस्टेबल रणबीर।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *