Breaking
7 Jun 2026, Sun

मेहंदी डोरी की रस्म के साथ साबिर पाक में अदा की गई,झंडा कुशाई की रस्म साबिर पाक के 757 वे उर्स का आगाज

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)रबीउल अव्वल के चांद का हुआ दीदार ईद मिलादुन्नबी 5 सितंबर को बड़े शानो शौकत के साथ मनाई जाएगी। आज बाद नमाजे असर झंडा कुशाई की रस्म अदा की गई।जिसके बाद आज से साबिर पाक का उर्स शुरू हो गया है।

साबिर पाक के 757 वे उर्स का कार्यक्रम

4 सितंबर को छोटी रोशनी और 5 को बड़ी रोशनी मनाई जाएगी। और फिर 6 सितंबर को कुल शरीफ,7 सितंबर को घुसल शरीफ होगा।

पिरान कलियर में दरगाह हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक का 757 वां सालाना उर्स मेंहदी डोरी की रस्म के साथ मनाया जाएगा।उर्स में मेंहदी डोरी की रस्म से लेकर झंडा कुशाई, छोटी रोशनी और बड़ी रोशनी को विधिवत रूप से सम्पन्न किया जाएगा।बड़ी रोशनी के मौके पर दूर-दराज से अकीदतमंद पिरान कलियर पहुंचते हैं।बल्कि इतना ही नहीं देश विदेश से भी जायरीन साबिर पाक के दर पर आते है।

आपको बता दे कि हजरत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर कलियरी के रोजा-ए-मुबारक पर अपनी बिगड़ी को बनाने वाले लाखों अकीदतमंदों की आस्था देखते ही बनती है। चारों और रूहानियत का फैज, दरबार में मुश्क की खुशबू और अजीमोशान करामातें हर कोई इस खुशनुमा माहौल में रंग कर उस मुकाम को हासिल कर लेता है। जिसकी उसे चाह होती है। हम बात कर रहे हैं।उस मुकद्दस जगह की जहां हवाएं भी बड़े अदबो एहतराम से होकर गुजरती है।जिनका चराग आंधियों में जलता है।और जिसे वो नवाज दे वो कलंदर से बादशाह बन जाते हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *