Breaking
14 Jun 2026, Sun

तीर्थ नगरी में खेल का महासंगम: 16 जून से SMJN कॉलेज में राष्ट्रीय तीरंदाज़ी महाकुंभ

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) तीर्थ नगरी हरिद्वार आगामी 16 जून से एक ऐतिहासिक खेल महोत्सव की साक्षी बनने जा रही है। एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज का खेल मैदान राष्ट्रीय स्तर के ‘तीरंदाज़ी महाकुंभ’ के लिए सज रहा है। देश के कोने-कोने से 500 से अधिक धुरंधर धनुर्धर अपनी तीरंदाज़ी कला का जौहर दिखाने हरिद्वार पहुंच रहे हैं।इस भव्य खेल महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि महंत डॉक्टर रवींद्र पुरी महाराज करेंगे। वे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भी हैं। महाराज श्री के सानिध्य में प्रतियोगिता का शुभारंभ पूरे विधि-विधान और भव्यता के साथ होगा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा परिषद के सदस्य एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर सुनील कुमार बत्रा उपस्थित रहेंगे। प्रो. बत्रा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।आयोजन समिति के सदस्य कुलदीप चौहान ने बताया कि इस तीरंदाज़ी महाकुंभ को लेकर खिलाड़ियों में भारी उत्साह है। संपूर्ण देश के विभिन्न राज्यों से 500 से अधिक शीर्ष धनुर्धर और प्रतिभागी अपनी चुनौती पेश करने हरिद्वार आ रहे हैं। खेल मैदान पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतरीन खेल माहौल मिल सके।यह आयोजन न केवल उत्तराखंड बल्कि देश के खेल परिदृश्य में तीरंदाज़ी को एक नई ऊंचाई देने का काम करेगा। हरिद्वार में राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता युवाओं को पारंपरिक खेलों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *