Breaking
12 Oct 2026, Mon

तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा की जिला बैठक में बनी रणनीति

रूड़की:(जीशान मलिक) भाजपा जिला कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह की अध्यक्षता में जिला मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी आदित्य चौहान एवं सह-प्रभारी रविंद्र कटारिया ने मार्गदर्शन करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की योजनाओं की तैयारियों की समीक्षा की।बैठक में 13 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, जिला प्रभारी आदित्य चौहान एवं सह-प्रभारी रविंद्र कटारिया ने यात्रा की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। बताया गया कि तिरंगा यात्रा नेहरू स्टेडियम से शाम चार बजे शुरू होकर सिविल लाइन स्थित शताब्दी द्वार तक जाएगी। पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन से भी अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं से यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया गया।बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सक्रियता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, शोभाराम प्रजापति, आदेश सैनी, मुनीष सैनी, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, राजपाल सिंह, वैजन्ती माला, देवी सिंह राणा, सागर गोयल, संजय अरोड़ा, संजीव तोमर, सौरभ गुप्ता, सोनू धीमान, भीम सिंह, सतीश सैनी, तेजपाल सिंह, नवनीत सिंह, प्रतिभा चौहान, नितिन गोयल, पंकज नंदा, आकाश गौतम, सुशील रावत, अंकित गौतम, कदम सिंह, गीता मलिक, विभोर सेठी, नीटू सिंह, राहुल मुल्तानी, नीलकमल शर्मा, बृजमोहन सैनी, संदीप पुरी, सुरेश सैनी, गौरव कौशिक, रोमा सैनी, सावित्री मंगला, अरुण लोहान, तेजपाल सिंह सैनी, ऋषिपाल बालियान सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *