Breaking
26 Nov 2026, Thu

डिजिटल स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) शिवालिक नगर भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत डिजिटल स्व-गणना (Self Enumeration) अभियान का शुभारंभ सोमवार को नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर क्षेत्र में हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपना ऑनलाइन जनगणना फॉर्म भरकर अभियान की शुरुआत की।इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, नीतियों और भविष्य की आवश्यकताओं के निर्धारण का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। भारत सरकार द्वारा डिजिटल स्व-गणना की सुविधा देना तकनीक के माध्यम से नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ी पहल है।

उन्होंने कहा कि इससे हर परिवार को अपना विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा मिलेगी, जिससे जनगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता और सहभागिता दोनों बढ़ेगी। शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने परिवार का सही एवं पूर्ण विवरण ऑनलाइन दर्ज कर जनगणना के इस राष्ट्रीय कार्य में अपना योगदान दें।उन्होंने बताया कि स्व-गणना के लिए नागरिक भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट se.census.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *