Breaking
14 Jun 2026, Sun

टीम इंडिया 9वीं बार बनी चैंपियन, कुलदीप-तिलक बने जीत के हीरो

दिल्ली:(जीशान मलिक)आज एशिया कप का फाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान के बीच था। जो फाइनल मैच में दोनों टीमें 41 साल में पहली बार आमने सामने आई।जिसमें टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

पाकिस्तान ने भारत को 147 रनों का लक्ष्य दिया। भारत को जीत के लिए 120 गेंदों पर 147 रन के लक्ष्य तक पहुंचा था।

आपको बता दे कि भारत की शुरुआत बहुत डिमी रही अभिषेक शर्मा महज 5 रन बना कर आउट हो गए। इसके तुरंत बाद ही सूर्यकुमार यादव भी 1 रन बनाकर आउट हो गए।

तिलक वर्मा और संजू ने क्रीच पर आकर अच्छी साझेदारी की और संजू भी आउट हो गए। उसके बाद शिवम् दुबे ने तिलक वर्मा के साथ अच्छी बारी खेली और फिर भारत को जीत के लक्ष्य तक पहुंचाया।और जीत हासिल की।लोगों ने आतिशबाजी करके ओर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी जीत की मुबारकबाद।

आपको बताते चले कि पिरान कलियर क्षेत्र के रहमतपुर गांव में भी आतिशबाजी करके और एक दूसरे को गले मिलकर भारत की जीत की मुबारकबाद दी। समाज सेवी जीशान मलिक ने बताया 41 साल बाद दोनों टीमें एशिया कप 2025 फाइनल में पहली बार पहुंची हर कोई भारत की इस जीत का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा था।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *