दिल्ली:(जीशान मलिक)आज एशिया कप का फाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान के बीच था। जो फाइनल मैच में दोनों टीमें 41 साल में पहली बार आमने सामने आई।जिसमें टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पाकिस्तान ने भारत को 147 रनों का लक्ष्य दिया। भारत को जीत के लिए 120 गेंदों पर 147 रन के लक्ष्य तक पहुंचा था।
आपको बता दे कि भारत की शुरुआत बहुत डिमी रही अभिषेक शर्मा महज 5 रन बना कर आउट हो गए। इसके तुरंत बाद ही सूर्यकुमार यादव भी 1 रन बनाकर आउट हो गए।
तिलक वर्मा और संजू ने क्रीच पर आकर अच्छी साझेदारी की और संजू भी आउट हो गए। उसके बाद शिवम् दुबे ने तिलक वर्मा के साथ अच्छी बारी खेली और फिर भारत को जीत के लक्ष्य तक पहुंचाया।और जीत हासिल की।लोगों ने आतिशबाजी करके ओर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी जीत की मुबारकबाद।
आपको बताते चले कि पिरान कलियर क्षेत्र के रहमतपुर गांव में भी आतिशबाजी करके और एक दूसरे को गले मिलकर भारत की जीत की मुबारकबाद दी।

