Breaking
8 Jun 2026, Mon

ज्वालापुर के सुप्रसिद्ध गुघाल मन्दिर के भव्य सीताराम द्वार का किया गया उद्घाटन

हरिद्वार:(जीशान मलिक)ज्वालापुर के सुप्रसिद्ध गुघाल मंदिर में निर्मित भव्य सीताराम द्वार का लोकार्पण समाजसेवी स्व. देवेंद्र जैन की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी सुमन जैन ने अपने कर-कमलों से किया।

इस भव्य द्वार का निर्माण जैन परिवार के मोहित जैन और रोहित जैन द्वारा करवाया गया तथा इसे धड़ा पंचायत फिराहेड़ियान को समर्पित किया गया।

कार्यक्रम में पंचायत धड़ा फिराहेड़ियान के अध्यक्ष उमा शंकर वशिष्ठ, मंत्री सचिन कौशिक, कोषाध्यक्ष अनिल कौशिक सहित रमाकांत मौलातिये, अवधेश भक्त, विपुल मिश्रॉटे, सुधीश श्रोत्रिय, अरुण श्रोत्रिय, उमेश लुतिये, वासु मिश्रा, दिनेश प्रधान, मधु कांत श्रोत्रिय, निर्मल गोस्वामी, विजय प्रधान, पार्षद आशुतोष चक्रपाणी, पार्षद आदेश सैनी, पार्षद आकर्षिका शर्मा, मेला संयोजक महेश तुमबड़िया, किरण प्रकाश वर्मा, आनंद सिंह नेगी, दीपक बागडोलिए, चिराग वशिष्ठ, ध्रुव निगारे, संजय खजान व धीरज बदन आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर धड़ा पंचायत फिराहेड़ियान की ओर से जैन परिवार का अंगवस्त्र ओढ़ाकर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *