Breaking
20 Apr 2026, Mon

ज्योति स्पेशल स्कूल स्पोर्ट्स मीट में ऋषिकेश पहुंचे डीजीपी दीपम सेठ बच्चो को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

ऋषिकेश:(ज़ीशान मलिक)उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ ने आज ज्योति स्पेशल स्कूल के बच्चों के प्रोत्साहन हेतु ज्योति स्पेशल स्कूल, ऋषिकेश द्वारा आयोजित स्पेशल स्कूल्स स्पोर्ट्स मीट-2025″ के समापन समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दो दिवसीय अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के (13) विशेष विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया।

पुलिस महानिदेशक ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल पहनाकर व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

पुलिस महानिदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि ये बच्चे वास्तव में हम सबके लिए प्रेरणाश्रोत है इन विशेष बच्चों ने खेलों के माध्यम से अद्भुत प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दिया है।

उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भी सराहना करते हुए कहा कि जो माता-पिता और शिक्षक इन बच्चों के विकास के लिए दिन-रात प्रयासरत रहते हैं, समाज के वही असली नायक हैं।

इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद और समाजसेवी उपस्थिति रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *