Breaking
8 Jun 2026, Mon

जिला जज नरेंद्र दत्त ने रोपे पौधे, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर हरिद्वार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेंद्र दत्त मुख्य अतिथि रहे।मुख्य अतिथि नरेंद्र दत्त ने स्वयं वृक्षारोपण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सभी की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। वृक्ष न केवल ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि धरती को सुरक्षित रखने में भी मुख्य भूमिका निभाते हैं।

जिला जज ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लें। स्थाई लोक अदालत की अध्यक्षा नीतू जोशी सहित समस्त न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारीगणों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया।कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष जसमहेन्द्र सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव, LADC अधिवक्ता, लॉ इंटर्न्स और समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। अंत में सभी ने पर्यावरण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया।वहीं जिला कारागार हरिद्वार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जेल प्रशासन के सहयोग से रिटेनर अधिवक्ता सीमा द्वारा बंदियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराई गई, जिसमें बंदियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *