Breaking
21 Apr 2026, Tue

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित,76 शिकायतें दर्ज, 34 का मौके पर निस्तारण

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 76 शिकायतें दर्ज हुईं और 34 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा गया। शिकायतों में राजस्व, भूमि विवाद, नाली मरम्मत, अतिक्रमण, जलभराव आदि से संबंधित समस्याएं शामिल थीं।

शिकायतकर्ताओं में ग्राम प्रधान लिब्बरहेडी शबनम ने चक मंगलौर नहर के पुल के पास सीपेज ड्रेन की सफाई और पक्की पटरी बनाने की मांग की। इसम सिंह ने ट्रस्ट की संपत्ति को फर्जी तरीके से बेचने की शिकायत की। भरत सिंह ने राजस्व ग्राम पूरणपुर साल्हापुर में आवागमन के लिए चकमार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत की। मंजू ने अपने नाम की भूमि को धोखाधड़ी से हड़पने की शिकायत की। राजेश कुमार और श्रवण कुमार ने अपनी संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायत की।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सचिव एचआरडीए, उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला पर्यटन अधिकारी, जिला अर्थ संख्या अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *