Breaking
29 Jul 2026, Wed

आरएसएस ने शताब्दी वर्ष पर रहमतपुर गांव में निकाली रैली: पुलिस सुरक्षा के बीच निकली शांतिपूर्ण रैली

पिरान कलियर:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)रहमतपुर गांव में आरएसएस की शताब्दी वर्ष रैली का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण रैली निकाली गई। थाना पिरान कलियर के रहमतपुर गांव में रविवार को आयोजित इस रैली का कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। स्थानीय और ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और रैली को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

आरएसएस अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष को देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों और यात्राओं के माध्यम से मनाया जा रहा है। डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी, जिसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सेवा रहा है। इस शताब्दी वर्ष में संघ ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए ‘पंच परिवर्तन’ का आह्वान किया है, जिसके तहत समाज के विभिन्न वर्गों में जागरूकता और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

रैली के दौरान आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने समाज में एकता और समरसता का संदेश दिया और लोगों से संघ के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। रैली के अंत में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें आरएसएस के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और समाज के विकास के लिए संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संघ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और आगामी कार्यक्रमों में सहयोग का आश्वासन दिया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *