Breaking
26 Nov 2026, Thu

जनसुनवाई में 49 शिकायतें आईं, 28 का मौके पर हुआ निस्तारण

हरिद्वार:(जीशान मलिक) जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 49 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से 28 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को भेजा गया।

जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण, जल भराव, पेयजल, राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्याएं दर्ज की गईं।शिकायतकर्ता बजीर अली निवासी गेन्डीखाता ने डेरों के आसपास सोलर लाइट लगवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। बाबूराम सैनी ने ग्राम गुम्मावाला में सरकारी नलकूप को शिफ्ट करवाने, तेजेंद्र सिंह ने ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में पार्क एवं सर्विस रोड पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटवाने, यशपाल सिंह व अन्य ग्रामीणों ने ग्राम कुतुबपुर में खेतों में गंदा पानी जाने से फसल खराब होने, मनोज कुमार ने ग्राम रोहलकी किशनपुर में रास्ते पर अतिक्रमण हटवाने तथा मोहम्मद जाकिर ने ग्राम इक्कड़ खुर्द में 100 फुट सड़क बनवाने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में दर्ज समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण की आवश्यकता है, वहां संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से निरीक्षण कर समस्या का समाधान करें।बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण किया जाए। 36 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों का तत्परता से निस्तारण किया जाए। वर्तमान में एल-1 पर 686 तथा एल-2 पर 184 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित हैं।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, उप जिलाधिकारी नीतू डांगर, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत, जीएम डीआईसी उत्तम कुमार तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *