Breaking
3 Aug 2026, Mon

जंगल में रोवर्स-रेंजर्स की हाइकिंग, स्वयं पकाया खाना, सीखी मैप रीडिंग की कला

जंगल में रोवर्स-रेंजर्स की हाइकिंग, स्वयं पकाया खाना, सीखी मैप रीडिंग की कला

देहरादून , भगवा सनातन टाइम्स

रोवर्स-रेंजर्स बेसिक एवं एडवांस कोर्स के तहत चल रहे सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन सभी 51 प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक हाइकिंग गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान सभी प्रतिभागी सात किलोमीटर दूर जंगल में पहुंचे, जहाँ उन्होंने अस्थायी आशियाना बनाकर कैंपिंग की।

 

प्रशिक्षुओं ने अपने हाथों से भोजन पकाया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के ज़रिए मनोरंजन किया और रिक्रिएशन के माध्यम से जंगल जीवन का आनंद लिया। इस दौरान मैप रीडिंग, कम्पास व पारंपरिक चिन्हों के माध्यम से सभी प्रतिभागियों ने अपने गंतव्य तक पहुँचने का अभ्यास किया।

हालाँकि हाइकिंग के दौरान आठ पेट्रोलों में से दो पेट्रोल रास्ता भटक गए थे, लेकिन कम्पास और कन्वेंशनल साइन की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद वे भी सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य स्थान तक पहुँच गए। शाम तक सभी पेट्रोल सकुशल प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र भोपालपानी लौट आए।

 

नेतृत्व में अनुभवी प्रशिक्षक

हाइकिंग और कैंपिंग का नेतृत्व डॉ. जगमोहन नेगी, मंगल सिंह गढ़वाल, डॉ. अखिलेश्वर द्विवेदी और वक़ील बीरेन्द्र सिंह ने किया।

रोवर विंग की पेट्रोल संरचना

•आज़ाद पेट्रोल: डॉ. दर्शन सिंह मेहता, अभिषेक कुकरेती, सुदर्शन कुमार, मनोज कुमार मौर्य, हरीश राम

•सुभाष चंद्र बोस पेट्रोल: डॉ. राजपाल सिंह चौहान, डॉ. हरीश चंद्र रतूड़ी, परमजीत कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. प्रभाकर त्यागी, डॉ. संजीव कुमार, अमित कुमार, डॉ. दीपक चंद्र, डॉ. जे. पी. त्यागी

•भगत सिंह पेट्रोल: यशवंत सिंह, डॉ. एम. सी. आर्ये, डॉ. अखिल गुप्ता, अवधेश बीजलवान, डॉ. नरेंद्र कुमार जागीर, मोहम्मद गुलफाम, विजय कुमार

•सुखदेव पेट्रोल: संदीप कुमार, आशीष नौटियाल, डॉ. अतुल चंद्रा, विवेक आर्य, अरुण कुमार, मोहम्मद समीर

रेंजर विंग की पेट्रोल संरचना

•सरोजिनी नायडू पेट्रोल: डॉ. सुनीता महत्ता, डॉ. शीतल देसवाल, डॉ. तबस्सुम जहाँ, डॉ. संगीता रावत, शिप्रा (रागनी राघव अस्वस्थता के कारण अनुपस्थित)

•कल्पना चावला पेट्रोल: डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. चंद्रा नबीयाल, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. रेणु देवी, डॉ. भावना मेहरा

•कस्तूरबा गांधी पेट्रोल: डॉ. पूजा, प्रीति साह, डॉ. भागीरथी राणा, डॉ. किरण बाली, डॉ. आबीदा, डॉ. नीलम

•लक्ष्मीबाई पेट्रोल: डॉ. नीमा राना, डॉ. कामना दीक्षित, डॉ. विद्या कुमारी, अराधना राठोर, नसरूम (डॉ. नीलम सौन अस्वस्थ होने के कारण नहीं जा सकीं)

हाइकिंग के बाद चली शैक्षणिक कक्षा

हाइकिंग के बाद सभी प्रतिभागियों की कक्षा लीडर ऑफ़ द कोर्स प्रोफ़ेसर सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में संचालित की गई, जिसमें प्राथमिक चिकित्सा के प्रथम, द्वितीय और तृतीय सोपान को गायत्री साहु, डॉ. नीतु बलोनी और प्रो. सत्येंद्र कुमार ने पढ़ाया।

इस अवसर पर प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त राम सिंह नेगी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *