Breaking
6 Jun 2026, Sat

छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट ने अनाथ बच्चों संग मनाया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स चीफ एडिटर)छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इस वर्ष विशेष रूप से जिला बाल कल्याण समिति, रोशनाबाद के अनाथ बच्चों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों को योगाभ्यास कराया गया तथा उन्हें ट्रस्ट की टीम की ओर से सूक्ष्म जलपान भी कराया गया।

कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट की संयोजक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बबीता योगाचार्य ने किया। उन्होंने बच्चों को योग के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभों के साथ ही संतुलित खान-पान के महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” पर चर्चा करते हुए उन्होंने बच्चों को प्रकृति और स्वास्थ्य के आपसी संबंध को समझाया।

इस अवसर पर ट्रस्ट की प्रदेश उपाध्यक्ष निरू कोशिश, जिलाध्यक्ष पूनम शर्मा, जिला महामंत्री नीलम, उपाध्यक्ष संगीता सैनी, सचिव सविता और मंत्री दीपा भी उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि वे प्रतिदिन योग करेंगे और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम के समापन पर ट्रस्ट की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *