हरिद्वार:(अंशुल बसनेत)चिन्मय डिग्री कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चिन्मय शैक्षिक समिति के सचिव आलोक कुमार शुक्ला एवं प्राचार्य डॉ. पी.के. शर्मा द्वारा झंडा फहरा कर किया गया। झंडा फहराने के उपरांत सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण देशप्रेम से ओतप्रोत हो गया।
इस अवसर पर डॉ. मधु शर्मा द्वारा उच्च शिक्षा निदेशालय, हल्द्वानी, देहरादून के प्रभारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. वी.एन का संदेश भी वाचन किया गया। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. पी.के. शर्मा एवं चिन्मय शैक्षिक समिति के सचिव ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
“सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला…
– बी.एस.सी छठे सेमेस्टर (सीबीजेड) की छात्रा जान्हवी गौतम ने “जय हो” गीत पर नृत्य प्रस्तुति कर समां बाँधा।
– चिन्मय मैनेजमेंट कमेटी की सदस्य डॉ. राधिका नागरथ ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
– हिमांजलि ने देशभक्ति कविता के माध्यम से तथा बी.एस.सी. (कंप्यूटर साइंस) की छात्रा अंशुल ने “तेरी मिट्टी में मिल जावाँ” गीत पर नृत्य प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित,डॉ. आनंद शंकर,डॉ. स्वाति शुक्ला,डॉ. दीपिका, संतोस,डॉ. ओमकांत,अंकुर,कमल मिश्रा,सुरभि,निवेदिता,राखी , गोयल,- राकेश चतुर्वेदी,माया स्वामी शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।

