Breaking
14 Jun 2026, Sun

चार धाम यात्रा 2026: तैयारियों की समीक्षा

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर भी मौजूद रहे।

“मुख्य निर्देश…

– ऋषिकुल मैदान में यात्री पंजीकरण केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें

– विद्युत, पेयजल, शौचालय और यात्रियों के बैठने की उचित व्यवस्था हो

– सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती हो

– नगर निगम, विद्युत विभाग, जल संस्थान, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए

“विभागों की जिम्मेदारियां…

– नगर निगम: साफ-सफाई और शौचालय व्यवस्था

– विद्युत विभाग: विद्युत आपूर्ति चालू रखना

– जल संस्थान: पेयजल आपूर्ति बनाए रखना

– परिवहन विभाग: वाहनों की फिटनेस, ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड की व्यवस्था

– स्वास्थ्य विभाग: समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था

– पुलिस विभाग: सुरक्षा और यातायात व्यवस्था

“अन्य व्यवस्थाएं!

– इथिक्स इन्फोटेक द्वारा तकनीकी व्यवस्थाएं

– स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से भोजन व्यवस्था

– पेट्रोल पंपों पर शौचालय और पेयजल की व्यवस्था।

“प्रगति रिपोर्ट…

– 10 लाख 75 हजार 1सौ 17 यात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है

– ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र में 20 यात्री पंजीकरण काउंटर बनाए जा रहे हैं

– 70 कार्मिकों को तैनात किया जा रहा है, जिन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *