Breaking
14 Jun 2026, Sun

चारधाम यात्रा 2026 की व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए हरिद्वार पहुंची नोडल ऑफिसर आईजी विम्मी सचदेवा रमन

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)चारधाम यात्राओं की तैयारियों को परखने के लिए पुलिस मुख्यालय से नामित नोडल ऑफिसर की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही आईजी विम्मी सचदेवा रमन आज हरिद्वार भ्रमण पर पहुंची। इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा सीसीआर भवन में उनका स्वागत किया गया।तत्पश्चात नोडल ऑफिसर चारधाम की अध्यक्षता में सीसीआर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक आयोजित की गई जिसमें एसएसपी नवनीत सिंह, एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी सम्मिलित हुए।

बैठक की शुरुआत में एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा विम्मी सचदेवा को चारधाम के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस द्वारा की गई तैयारियों की सिलसिलेवार तरीके से जानकारी दी गई।

तत्पश्चात विम्मी सचदेवा द्वारा चारधाम यात्रा के लिए तैयार किए गए रोडमैप को सभी उपस्थित सदस्यों के साथ साझा करते हुए पार्किग स्थलों, पड़ाव के लिए चयनित स्थलों, रजिस्ट्रेशन सेंटर्स आदि में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने एवं तैयार रोडमैप के सही तरीके से क्रियान्वयन पर जोर दिया गया एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ ही यात्रा के दौरान हरिद्वार शहर की व्यवस्थाओं पर लगने वाले पुलिस बल की की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गएlबैठक समाप्ति के पश्चात नोडल ऑफिसर चारधाम द्वारा पार्किग, हॉल्टिंग, रजिस्ट्रेशन सेंटर्स का भौतिक निरीक्षण किया गया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *