
चम्पावत:(जीशान मलिक) राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला सभागार में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने नागरिकों को लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता शपथ दिलाई।इस दौरान सभी नागरिकों ने एक स्वर में शपथ ली कि वे भारत के लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को अक्षुण्ण रखेंगे। साथ ही स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव की गरिमा को बनाए रखते हुए बिना किसी प्रलोभन या भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना और आमजन को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

