Breaking
7 Jun 2026, Sun

ग्राम पंचायत सुल्तानपुर मंजरी में डेंगू-मलेरिया की रोकथाम हेतु विशेष अभियान

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)ग्राम पंचायत सुल्तानपुर मंजरी में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए विशेष छिड़काव अभियान चलाया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहित चौहान के नेतृत्व में पूरे गांव और कालोनियों की गलियों एवं नालियों व सार्वजनिक स्थलों पर डेंगू एवं मलेरिया रोधक दवा का छिड़काव कराया गया।

यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के अवसर पर आयोजित किया गया। भाजपा नेता एवं गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित चौहान ने बताया कि बदलते मौसम में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ता है, जिससे डेंगू, मलेरिया व अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने के लिए स्वयं पहल की है और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया है।

प्रधान प्रतिनिधि ने ग्रामीणों और कॉलोनीवासियों से अपील की कि वे अपने घरों व आसपास पानी जमा न होने दें तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।

यह अभियान पूरी ग्राम पंचायत में चार दिन तक चलाया गया। ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *