Breaking
13 Jun 2026, Sat

कलियर पुलिस की बड़ी कारवाई:10 लाख रुपये की अवैध देशी शराब पकड़ी,दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)थाना कलियर पुलिस के एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।जहां कल दिनांक 22.09.2025 को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी,कि आबकारी गोदाम से तेजूपुर देशी शराब के ठेके के लिए आंवटित 222 पेटी देशी शराब माल्टा मार्का को महिन्द्रा पिकप मे लादकर तेजुपुर के बजाए इमलीखेडा स्थित देशी शराब के ठेके पर उतारा जा रहा है।

सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पंहुचकर शराब परिवहन के कागजात चैक किये गए तो पुष्टी हुई कि शराब की पंहुच/बिल्टी तेजुपुर के लिए थी। लेकिन दोनो ठेकेदारो की मिलीभगत से उक्त शराब को अवैध रूप से इमलीखेडा में उतरा जा रहा था। टीम ने शराब उतार रहे शाहनवाज व रजत को पकड़कर रंगे हाथों पकड़ लिया महिद्रा पिकप को कब्जे में ले लिया। तथा 222 पेटी (10000 पव्वे) देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की।

आरोपित के खिलाफ थाना कलियर में मु0अ0सं0 252/25 धारा 60/72 आब0 अधि0 पंजीकृत किया गया। पकड़े गए दोनों आरोपित को तेजुपुर एवं इमलीखेडा के देशी शराब के ठेकेदार द्वारा ये आश्वासन दिया गया था।कि तेजुपुर की शराब इमलीखेड़ा उतारने में कोई दिक्कत होने पर वह सम्हाल लेंगे।

विवरण पकड़े गए आरोपित-

1-शाहनवाज उर्फ पुत्र अकिल अहमद नि0 पाडली गुर्जर थाना गंगनहर हरिद्वार उम्र 30 वर्ष

2-रजत पुत्र यशपाल नि0 मौहम्मदपुर थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार उम्र 27 वर्ष

बरामदगी-

1-कुल 222 पेटी (10000) पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का

2-महिन्द्रा पिकप

पुलिस टीम में शामिल 

1- एसओ रविन्द्र कुमार

2- उ0नि0 उमेश कुमार

4- हे0का0 संजय रावत

5- का0 भूपेन्द्र कुमार

6- पी0आर0डी0 मनोज कुमार।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *