Breaking
21 Sep 2026, Mon

ग्राम ठसका में सुराज सेवा दल का भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता

मंगलौर:(जीशान मलिक) नारसन ब्लॉक के ग्राम ठसका में समाजसेवी विनोद राणा के आवास पर सुराज सेवा दल का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सैकड़ों लोगों ने सुराज सेवा दल की सदस्यता ग्रहण कर संगठन की विचारधारा और जनसेवा से जुड़ने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी और प्रदेश सचिव मोहम्मद इंतजार रहे। उनके पहुंचने पर विनोद राणा और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और बुके देकर स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों और अतिथियों का सम्मान भी किया गया।प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि सुराज सेवा दल का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की आवाज बनकर जनहित के काम करना है। संगठन युवाओं, किसानों, महिलाओं और जरूरतमंदों के लिए लगातार कार्य कर रहा है। नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा।

प्रदेश सचिव मोहम्मद इंतजार ने कहा कि प्रदेशभर में सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है। लोगों का बढ़ता भरोसा दर्शाता है कि संगठन जनसेवा में पूरी निष्ठा से लगा है। उन्होंने नए सदस्यों से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।आयोजक विनोद राणा ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समर्थन संगठन के लिए नई ऊर्जा है। आने वाले समय में गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाकर अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम में कावेरी जोशी प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, देवेंद्र बिष्ट प्रदेश महामंत्री, आतीश मिश्रा प्रदेश संगठन मंत्री, अतुल अग्रवाल जिला अध्यक्ष देहरादून, आदित्य राणा पूर्व राज्यमंत्री, अतुल राणा, अवदेश राणा, ग्राम शिकारपुर प्रधान नौशाद अली, ग्राम नगला इमरती प्रधान मोहम्मद खलील, ग्राम पीरपुरा प्रधान मुजफ्फर अली, ग्राम टांडा प्रधान आलिम, ग्राम भावरी प्रधान अजय, ग्राम नगला इमात प्रधान गजेंद्र सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *