Breaking
5 Jun 2026, Fri

गृह सचिव शैलेश बगौली, डीजीपी दीपम सेठ व सचिव आपदा प्रबंधन विनोद सुमन पहुंचे

देहरादून:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)बुधवार को मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत देहरादून मेंनागरिकों की सुरक्षा के उद्देश्य से आयोजन सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की निगरानी यूएसडीएमए स्थित राज्य व जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से की गई।

सचिव गृह शैलेश बगौली, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ व सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद सुमन ने SEOC से मॉक ड्रिल की बारीकी से निगरानी की।

ड्रिल के दौरान सचिव शैलेश बगौली ने जिला आपातकालीन केंद्र में मौजूद डीएम सविन बंसल से घटनाओं की स्थिति, राहत कार्यों की प्रक्रिया, शेल्टर की क्षमता, स्टेजिंग एरिया की व्यवस्थाएं व आईआरएस की सक्रियता पर विस्तार से जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि आईआरएस एक सशक्त व्यवस्था है, जिसके तहत राज्य से लेकर तहसील स्तर तक हर अधिकारी की भूमिका स्पष्ट होनी चाहिए।

डीजीपी दीपम सेठ ने फील्ड अधिकारियों से रिजर्व संसाधनों व उपकरणों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली व ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद सुमन ने निर्देश दिए कि मॉक ड्रिल में सामने आई ऑब्सर्वशन्स की पहचान कर डीब्रीफिंग के साथ विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए।

ड्रिल के दौरान SEOC से यह भी सुनिश्चित किया गया कि घटनास्थलों पर आवश्यक संसाधन व सहायता समय पर पहुंचे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *