Breaking
6 Jun 2026, Sat

गश्त के दौरान बाढ़ के तेज बहाव में बहा जवान, 24 घंटे बाद मिला शव

गश्त के दौरान बाढ़ के तेज बहाव में बहा जवान, 24 घंटे बाद मिला शव

मुरादाबाद,आलम अंसारी,भगवा सनातन टाइम्स

थाना डिलारी क्षेत्र के चटकाली गांव में सोमवार देर रात ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गश्त पर तैनात सिपाही मोनू (निवासी गाजियाबाद) पैर फिसलने से बाढ़ के तेज़ बहाव में बह गया। 24 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मंगलवार सुबह उसका शव बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे मोनू को मछुआरों से सूचना मिली कि नदी में अवैध जाल डाला गया है। वह लेपर्ड वाहन से मौके पर पहुंचा और जाल हटाने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तेज धारा में बह गया। चंद सेकंड में वह पानी में ओझल हो गया।

सूचना मिलते ही थाना डिलारी पुलिस, PAC बाढ़ राहत दल और स्थानीय गोताखोरों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन ऊंचा पानी और तेज बहाव सबसे बड़ी चुनौती बने रहे। लगातार प्रयासों के बाद मंगलवार सुबह शव बरामद किया जा सका।

मोनू 2018 बैच का सिपाही था और हाल ही में डिलारी थाने में तैनात हुआ था। उसकी मौत से परिवार और गांव में मातम पसरा है, जबकि पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या बाढ़ जैसे खतरनाक हालात में जवानों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *