Breaking
9 Aug 2026, Sun

गंगा की तेज धार में फंसे दो कांवड़िए, SDRF ने जान पर खेलकर किया सकुशल रेस्क्यू

हरिद्वार:(जीशान मलिक) कांवड़ मेला-2026 के दौरान गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात SDRF जवानों ने रविवार को कांगड़ा घाट पर साहस और तत्परता का परिचय देते हुए गंगा की तेज धारा में बह रहे दो कांवड़ियों को सकुशल बाहर निकाल लिया। समय रहते हुई इस रेस्क्यू कार्रवाई से दोनों की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर-19 निवासी 21 वर्षीय राहुल पुत्र सोमनाथ और उसका 15 वर्षीय चचेरा भाई अभिषेक पुत्र प्रदीप कुमार कांवड़ यात्रा के लिए गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचे थे। दोनों कांगड़ा घाट पर गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अचानक राहुल का पैर फिसल गया और वह गंगा की तेज धारा में बहने लगा।राहुल को बहता देखकर अभिषेक उसे बचाने के लिए गंगा में आगे बढ़ा, लेकिन तेज बहाव के कारण वह भी नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते दोनों कांवड़िए गंगा की तेज धारा में बहने लगे। घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात SDRF जवानों की नजर दोनों कांवड़ियों पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SI पंकज सिंह खरोला के नेतृत्व में SDRF टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जवानों ने गंगा की तेज धारा में उतरकर दोनों कांवड़ियों तक पहुंच बनाई और कुशल रेस्क्यू तकनीक का इस्तेमाल करते हुए उन्हें सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।रेस्क्यू के बाद दोनों कांवड़ियों को सुरक्षित घाट पर लाया गया। दोनों की हालत सामान्य बताई गई। परिजनों ने SDRF जवानों की त्वरित कार्रवाई और साहस के लिए उनका आभार जताया।कांवड़ मेला-2026 के दौरान SDRF की टीमें गंगा घाटों पर लगातार मुस्तैदी से तैनात हैं। किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं की जान बचाने के लिए टीमों द्वारा तत्काल रेस्क्यू कार्रवाई की जा रही है।

रेस्क्यू टीम में SI पंकज सिंह खरोला, AdSI प्रविंद्र धस्माना, AdSI आशिक अली, आरक्षी सुरेंद्र कुमार, शिवम, अंशुल पांडे, नितेश खेतवाल, अजय बोहरा और अजीत शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *