Breaking
7 Jun 2026, Sun

गंगा आरती में शामिल होकर राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला ने की जनकल्याण की कामना, रैन बसेरा में किए कंबल वितरित

रुड़की:(जीशान मलिक) उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रोहिल्ला आज रुड़की पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले गंगा तट पर पहुंचकर भव्य गंगा आरती में सहभागिता की। और मां गंगा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

गंगा आरती के उपरांत रोहिल्ला लक्ष्मी नारायण घाट स्थित नगर निगम के रैन बसेरा पहुंचे, जहां उन्होंने निर्धन, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों और बेसहारा लोगों की सेवा करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है और राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर रुड़की नगर निगम की मेयर अनीता देवी अग्रवाल ,भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल , मुख्य नगर अधिकारी एवं भाजपा पदाधिकारीगण भी उनके साथ उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने जरूरतमंदों से संवाद किया और उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

विनय रोहिल्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करती है और आपदा के समय ही नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे रहती है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आपदा प्रबंधन, गरीब कल्याण, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार प्रभावी कार्य कर रही है।

रुड़की नगर निगम मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा लगातार रैन बसेरा, भोजन एवं वस्त्र वितरण जैसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने आमजन से समाज सेवा में आगे आने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल , नगर निगम के मुख्य नगर अधिकारी, सहायक नगर अधिकारी,ध्रुव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *