Breaking
8 Aug 2026, Sat

क्लेमेंटाउन में दो पक्षों का विवाद बढ़ा, पुलिस ने तुरंत संभाली स्थिति

क्लेमेंटाउन में दो पक्षों का विवाद बढ़ा, पुलिस ने तुरंत संभाली स्थिति

देहरादून,भगवा सनातन टाइम्स

दून पुलिस ने शुक्रवार की रात क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र में सड़क पर उत्पात मचाने वाले सात युवकों को गिरफ्तार कर कानून का पाठ पढ़ाया। यही नहीं, गोली चलने की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाली महिला के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, 05 सितंबर की रात्रि को पिंकी नामक महिला ने कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दी कि ओगलभट्टा में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान गोली चली है और उसका पुत्र घायल हो गया है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। जांच में पता चला कि पूर्व में हुए विवाद को सुलझाने के प्रयास के दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सात व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, आस-पास के लोगों से पूछताछ में गोली चलने की घटना झूठी साबित हुई, जिसके चलते पुलिस ने पिंकी नामक महिला के खिलाफ धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. करण पुत्र देवीदास, उम्र 39 वर्ष
  2. संदीप पुत्र देवीदास, उम्र 48 वर्ष
  3. रिंकु पुत्र छोटे लाल, उम्र 39 वर्ष
  4. जयप्रकाश पुत्र सन्नु, उम्र 40 वर्ष
  5. पवन पुत्र राजेश, उम्र 18 वर्ष
  6. अमन पुत्र राजेश, उम्र 19 वर्ष
  7. शिवा पुत्र बबलु, उम्र 22 वर्ष

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  • उ०नि० गिरीश चन्द्र बडोनी
  • अ०उ०नि० विजय पाल रावत
  • का० कैलाश पंवार
  • का० कुमार
  • का० गौरव राठी
  • का० संदीप
  • का० पवन कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *