Breaking
27 Aug 2026, Thu

कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी: प्रो मीनू सिंह

ऋषिकेश:(चीफ एडिटर)एम्स ऋषिकेश में विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि लक्षणों के प्रति सजग रहकर नियमित जांच करवाने से कैंसर से बचा जा सकता है। कैंसर योद्धाओं ने अपनी कहानियां साझा करते हुए बताया कि कैसे शुरुआती जांच और सही समय पर इलाज करवाने से उन्होंने कैंसर को मात दी है।

“कैंसर से बचाव के टिप्स…

– तंबाकू से दूर रहें

– खानपान सही रखें

– नियमित जांच करवाएं

– टीकाकरण करवाएं

– योगा या एक्सरसाईज करें।

एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि हैल्दी लाईफस्टाइल और नियमित जांच से कैंसर से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में 15 कैंसर योद्धाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें 4 साल से 17 साल तक की कम उम्र के बच्चे भी शामिल हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *