Breaking
30 Jul 2026, Thu

कावड़ मेले को लेकर हरिद्वार पुलिस ने शुरू की तैयारियां, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर हुआ मंथन

रूड़की:(जीशान मलिक) आगामी कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 02/07/2026 को क्षेत्राधिकारी रूड़की की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में रूड़की, भगवानपुर, पिरान कलियर, मंगलौर, खानपुर, झबरेड़ा, पथरी, लक्सर, गंगनहर, बुग्गावाला सहित यातायात और दूरसंचार विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

“फोर्स और संसाधन प्रबंधन”

1. सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के SPOs की गोष्ठी कर विगत वर्षों के अनुभव के आधार पर ड्यूटी तय करेंगे। नए SPO रखने या हटाने की कार्रवाई समय से पूरी होगी।

2. CSR के तहत औद्योगिक इकाइयों से कांवड़ मेले के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की बात की जाएगी।

3. नगला इमरती, नहर पुल जैसे डायवर्जन प्वाइंट पर एक SI और 2-3 कांस्टेबल की बैकअप टीम रखी जाएगी। वीकेंड पर नगला इमरती पर डेढ़ सेक्शन PAC तैनात रहेगी।

4. मेला ड्यूटी में आने वाले पैरामिलिट्री, PAC और अन्य पुलिस बल के रुकने की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

” यातायात और अवस्थापना”

1. सभी थाना क्षेत्र के क्षतिग्रस्त रोड डिवाइडर की मरम्मत यातायात लाइन बोट क्लब से कराई जाएगी।

2. कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त स्लाइडिंग बैरियर समय से मंगाए जाएंगे।

3. भगवानपुर कांवड़ मार्ग के गड्ढे भरने के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार होगा।

4. लक्सर में कुंवाखेड़ा मार्ग को दोपहिया वाहनों के लिए खोलने की संभावना तलाशी जाएगी।

5. हाईवे कट्स बंद करने के लिए पक्की सीमेंट बोरियां लगाई जाएंगी। एक हिस्सा कांवड़ियों और एक हिस्सा ट्रैफिक के लिए रहेगा।

“सुरक्षा और निगरानी”

1. होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मियों का सत्यापन कर रजिस्टर में पूरा विवरण रखना अनिवार्य होगा।

2. CCTV कैमरे न होने वाले महत्वपूर्ण स्थानों पर कैमरे लगवाए जाएंगे।

3. कांवड़ क्षेत्र में भंडारा लगाने वालों को 20/07/2026 से पहले अनुमति लेनी होगी। इसके बाद अनुमति नहीं मिलेगी।

4. पानी भरने वाले स्थानों पर जलभराव और टूटी पुलियों की मरम्मत के लिए जिला आपदा प्रबंधन और NHAI से समन्वय किया जाएगा।

” आपातकालीन व्यवस्था”

खानपुर, बालावाली और दल्लावाला तिराहे पर एंबुलेंस तैनात करने की मांग की गई, क्योंकि इन क्षेत्रों में आपातकालीन सेवा उपलब्ध नहीं है। क्षेत्राधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर सूक्ष्म बिंदुओं पर ध्यान देते हुए समय से कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *