Breaking
2 Aug 2026, Sun

कांवड़ यात्रा सुगम बनाने को सरकार प्रतिबद्ध, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के सख्त निर्देश

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) 30 जुलाई से प्रारम्भ हो रही पावन कांवड़ यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य शिवभक्तों को सुखद और निर्बाध यात्रा का अनुभव कराना है।प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सभी विभागों को तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं की सुविधा से कोई समझौता नहीं होगा और सभी मूलभूत व्यवस्थाएं हर हाल में 25 जुलाई 2026 तक पूर्ण कर ली जाएं।जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला पंचायत, सिंचाई विभाग और NHAI की टीमें मैदान में सक्रिय हैं। अपर मुख्य अधिकारी महेश बिश्नोई ने बताया कि कांवड़ पटरी मार्ग लिवरहेडी से मोहम्मदपुर झाल एवं उत्तरा टेक कॉलेज से कलियर की ओर झाड़ी कटान का कार्य तेजी से शुरू है। मार्ग पर आने वाले सभी शौचालयों और स्नानघरों की मरम्मत व स्वच्छता सुनिश्चित की जा रही है।

कांवड़ पटरी मार्ग की नालियों की सफाई का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।NHAI सड़कों की मरम्मत और डामरीकरण का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है।अपर मुख्य अधिकारी महेश बिश्नोई ने कहा कि सभी टीमें तय समय-सीमा से पहले ही कांवड़ पटरी मार्ग को पूरी तरह सुगम और साफ-सुथरा बना देंगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *