Breaking
2 Aug 2026, Sun

रूड़की: रामपुर की सड़कों पर पानी ही पानी, गाड़िया डूबी, मुसीबत भारी

रुड़की:(जीशान मलिक) मौसम विभाग की चेतावनी सच साबित हुई। रविवार को महज डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश ने रुड़की शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर का व्यस्ततम इलाका रामपुर चुंगी पूरी तरह जलमग्न हो गया।

लगातार हुई भारी वर्षा के कारण नेशनल हाईवे रामपुर चुंगी से गुजरने वाला हिस्सा पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गया। सड़क पर 2 से 3 फीट तक पानी भर जाने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। बाइक और कारें पानी में बंद हो गईं, जबकि बड़े वाहन भी धीमी गति से निकलने को मजबूर हुए।

स्थानीय एवं व्यापारियों ने बताया कि हर बारिश में यही हाल होता है, लेकिन इस बार नुकसान सबसे ज्यादा है। “नालियां जाम हैं, निकासी का कोई रास्ता नहीं। 1 घंटे की बारिश और पूरा बाजार डूब जाता है,” एक दुकानदार ने कहा।जलभराव के चलते हरिद्वार-दिल्ली मार्ग पर लंबा जाम लग गया। स्कूल से लौट रहे बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। राहगीर पैंट ऊपर करके पानी पार करते नजर आए।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *