Breaking
6 Jun 2026, Sat

“कांवड़ मेले में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी निभा रहे हैं SPO, भीड़ प्रबंधन में निभा रहे अहम भूमिका”

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)हरिद्वार कांवड़ यात्रा के चलते श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरती है। पिरान कलियर और भगवानपुर क्षेत्र में कांवड़ मेले के दौरान पुलिस के साथ स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) भी पूरे समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।

जैसे-जैसे मेले का विस्तार हो रहा है, वैसे-वैसे कांवड़ियों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। सीमित स्थान और पूर्व निर्धारित मार्गों की वजह से पुलिसकर्मियों पर दबाव भी बढ़ा है। इस दबाव को साझा करने और व्यवस्था बनाए रखने में SPO की भूमिका बेहद सराहनीय रही है।

SPO न केवल पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं, बल्कि भीड़ नियंत्रण, मार्गदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था में भी सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उनकी सतर्कता और सेवा भावना से पुलिस प्रशासन को काफी राहत मिली है।बारिश क़े मौसम मे भी लगातार अपनी ड्यूटी पर बने हुए है।

प्रशासन ने बताया कि हर संवेदनशील पॉइंट पर SPO तैनात किए गए हैं, और वे न केवल ट्रैफिक बल्कि जरूरतमंद कांवड़ियों की सहायता में भी जुटे हुए हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *